जमुई, नवम्बर 18 -- जमुई। निज संवाददाता सोनो थाना क्षेत्र के बल्थर पंचायत अंतर्गत बिंझी गांव में पति रूपेश कुमार यादव से झगड़ा के बाद पत्नी विनीता कुमारी ने आत्महत्या की नीयत से सल्फास की तीन गोली एक साथ खा ली। थोड़ी देर के बाद जब विनीता देवी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद आनन-फ़ानन में सोमवार की दोपहर 12:30 बजे विनीता कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में विनीता कुमारी का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि घरेलू विवाद को लेकर रूपेश कुमार यादव का उनकी पत्नी विनीता कुमारी के बीच झगड़ा हुआ था। इस बीच झगड़ा के रंजिश में विनीता कुमारी ने आत्महत्या की नीयत से सल्फास की गोली खा ली। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान विनीता कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.