कौशाम्बी, मार्च 5 -- पति से होली पर्व पर झगड़ा होने से नाराज महिला अपनी मौसेरी बहन के यहां जा रही थी। अंधेरा होने की वजह से महिला सूखे कुंए में गिर गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से किसी तरह महिला को बाहर निकाला। सदर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर निवासी राजेश कुमार मेहनत मजदूरी करके परिजनों का भरण पोषण करता है। राजेश के मुताबिक बुधवार को होली के मौके पर उसका पत्नी बबली से विवाद हो गया। इसके बाद बबली पैदल ही पिपरी क्षेत्र के छोटा लालापुर में ब्याही मौसेरी बहन के यहां जा रही थी। शाम करीब सात बजे गिरिया खालसा के समीप बबली लड़खड़ाकर सड़क के किनारे स्थित कुंए में गिर गई। रात के अंधेरे में कुंए के अंदर से आ रही विवाहिता की चीख-पुकार सुन राहगीर पहुंचे। मोबाइल के टार्च की रोशनी से देखा तो महिला दिखी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.