चित्रकूट, मार्च 17 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र के तिलिहा गांव में पति से झगड़ने के बाद युवती ने सूना घर पाकर फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया। युवती की करीब 10 माह पहले शादी हुई थी। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।तिलिहा निवासी तोता की 20 वर्षीया पत्नी राम देवी ने सूना घर पाकर सोमवार की शाम करीब पांच बजे फांसी लगाकर जान दे दी। पति तोता का कहना है कि सोमवार को सुबह करीब नौ बजे उसे काम पर जाना था। उसने पत्नी राम देवी से खाना बनाने को कहा। लेकिन उसने खाना बनाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद वह काम पर चला गया। इधर शाम को पत्नी ने सूने घर में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.