अमरोहा, फरवरी 23 -- जोया, संवाददाता। पति से झगड़ा होने के बाद गुस्साई विवाहिता ने शौचालय में रखे तेजाब का सेवन कर लिया। उल्टियां शुरू होते ही हालत बिगड़ती देख ससुराल पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। घबराए परिजनों ने विवाहिता को तुरंत पहले स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर देख जहां से चिकित्सकों ने उसे तुरंत मुरादाबाद रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाले एक युवक का पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता है। दोनों के बीच कभी-कभी नौबत मारपीट तक भी पहुंच जाती है। चर्चाओं के मुताबिक शनिवार को भी दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक नाराज होकर घर से चला गया, जिसके घर से निकलते ही पत्नी ने गुस्से में शौचालय में रखे तेजाब का सेवन कर लिया। जिसके पीते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.