पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने खाया जहर, मौत
बदायूं, मई 3 -- पति से झगड़े के बाद 25 वर्षीय संध्या पत्नी सोनू ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हजरतपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतिका के भाई की तहरीर पर पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही के गांव अरेली निवासी संध्या की शादी हजरतपुर क्षेत्र के गांव जमालपुर में रहने वाले सोनू शर्मा के साथ हुई थी। बीती रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला। जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पति पर जबरदस्ती करने व मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज सूचना पर मृतिका के मायके वाले भी जमालपुर पहुंच गए। मृतिका के भाई तरुण शर्मा ने पति सोनू शर्मा, ससुर चंद्रपाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.