कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- पइंसा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरवारी गांव की एक महिला ने मंगलवार रात पति से हुई कहासुनी के बाद कीटनाशक निगल लिया। इलाज के दौरान फतेहपुर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। सुल्तानपुरवारी (सायनगर) निवासी अनिल कुमार सरोज पुत्र हरीपाल सरोज मजदूरी करता है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात 27 वर्षीय पत्नी रिया से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। इसी के बाद रिया ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वाले आननफानन रिया को लेकर फतेहपुर के अस्पताल गए। वहां इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर पइंसा राजेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि परिवार के लोग इलाज के लिए फतेहपुर जनपद ले गए थे, जहां पर रिया की मृत्यु होने के बाद फतेहपुर जनपद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.