संवाददाता, मार्च 11 -- Chitrakoot News: यूपी के चित्रकूट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मुख्यालय कर्वी स्थित सदर रोड में पति-पत्नी के झगड़े में मासूम बेटे की जान चली गई। सोमवार रात किसी बात पर दंपति के बीच झगड़ा शुरू हुआ। मामला इतना बढ़ा कि पत्नी मासूम बेटे को गोद में लेकर दूसरे कमरे में पहुंची और आग लगा ली। बचाने में पति भी आग की चपेट में आ गया। इस घटनाक्रम में मासूम की मौत हो गई। वहीं दंपति की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पुरानी बाजार के रहने वाले 37 वर्षीय लेखराज अमरनानी अपनी पत्नी 34 वर्षीय कोमल उर्फ चांदनी व डेढ़ वर्षीय बेटे गर्व के साथ सदर रोड में किराए का घर लेकर रह रहे थे। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार की देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसपर कोमल ने अपन...