नोएडा, जुलाई 23 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर क्षेत्र में पति से झगड़ा होने पर नाराज महिला ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घर में बारिश का पानी टपकने को लेकर महिला का पति से झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थोरा गांव में अंकित परिवार के साथ रहते हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि अंकित का उसकी 28 वर्षीय पत्नी पिंकी के बीच झगड़ा चल रहा था। पिंकी बारिश में घर की छत टपकने से नाराज चल रही थी। बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है। इससे परिवार के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। गुरुवार को बारिश में एक बार फिर छत से पानी टपकने लगा तो पिंकी ने पति से बाहर से खाना लाने की बात कही और घर में खाना बनाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद...