मुंबई।, सितम्बर 17 -- महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी फैलाने वाली एक खबर सामने आ रही है। कल्याण की रहने वाली एक एक महिला के साथ गैंगरेप के आरोप में कल्याण से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिसकर्मी शैलेश पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को पडघा पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला को मदद के बहाने एक ऑफिस में बुलाया गया। यहां से उसे भिवंडी तालुका के बापगांव ले जाया गया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर महिला को धमकाया, जबरन शराब पिलाई और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। शिकायत के मुताबिक, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार ने 22 साल की विवाहित महिला को अपने पति के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए अपने ऑफि...