बिहारशरीफ, जून 16 -- नूरसराय थाना क्षेत्र के सिरसिया बिगहा गांव की घटना नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिरसिया बिगहा गांव में मंगलवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सूरज कुमार की 25 वर्षीया पत्नी प्रियंका कुमारी थी। घटना के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पति से झगड़ा हुआ तो महिला ने फांसी लगा ली। वह तीन बच्चों की मां थी। ग्रामीणों की मानें तो सुबह से ही पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था। इसी खुन्नस में महिला ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकली तो घरवालों को शक हुआ। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कमरे में गये तो फंद से लटके शव पर नजर पड़ी। शोरगुल हुआ तो गांव के लोग जमा हो गये। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल, था...