फतेहपुर, जून 23 -- असोथर, संवाददाता। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर हुई जानकारी के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के पासीन डेरा मजरे सरकंडी गांव निवासी महेश कुमार की 27 वर्षीय पत्नी सविता देवी का किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। बताया जाता है कि विवाद से क्षुब्ध होकर सविता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब उसकी हालत बिगड़ने की जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भ...