विकासनगर, अप्रैल 27 -- पति से चल रहे विवाद के बीच एक महिला ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी का अपने पति के साथ चार साल से विवाद चल रहा था। वर्तमान में वह अपनी पुत्री के साथ मायके में रह रही थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि रविवार देर रात लेहमन अस्पताल से दीपा (39) पत्नी विपिन कुमार निवासी ग्राम ढ़करानी के आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर हरबर्टपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।सोमवार को मृतका का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतका के संबंध में जानकारी करने पर पता चला ...