पति से खाना खाने के विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या
फिरोजाबाद, जून 20 -- फिरोजाबाद,रजावली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पति से खाना खाने के विवाद में विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद जब पति और उसकी छोटी बहन मौके पर पहुंचे तो जानकारी हो सकी। ससुरालीजनों ने गेट तोड़कर शव नीचे उतारा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आए। थाना जसराना के गांव कादीपुर निवासी 23 वर्षीय हेमलता की शादी वर्ष 2019 में रजावली के गांव रामगढ़ निवासी बृजेश कुमार के साथ हुई थी। उन पर एक बेटी और एक बेटा है। शुक्रवार रात नौ बजे बृजेश ने अपनी पत्नी से खाना खाने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पति घर के बाहर सड़क पर बैठ गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो उसने अपनी छोटी बहन कुसुमलता से उसे बुलाने के लिए भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.