रायबरेली, मई 8 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दंपती के बीच मामूली कहासुनी उस वक्त जानलेवा मोड़ ले ली, जब गुस्साई महिला ने अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर शारदा नहर में छलांग लगा दी। हालांकि पति ने तत्काल नहर में कूदकर पत्नी और बच्चे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे भोपाल सिंह गांव निवासी मीनू अपने पति के साथ साइकिल पर ससुराल जा रही थीं। रायबरेली-महाराजगंज रोड पर चलते-चलते किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गई। बात बढ़ती देख आवेश में आई मीनू ने साइकिल से उतरकर बच्चे को लेकर हरदासपुर के पास शारदा नहर में छलांग लगा दी। यह देख पति ने भी बिना एक पल गंवाए नहर में छलांग लगाई और किसी तरह पत्नी व बच्चे को सुरक्षित बाह...