पति से कहासुनी के बाद विवाहिता घर से लापता
मुरादाबाद, जून 17 -- पति से कहासुनी होने पर मंगलवार को विवाहित नाराज होकर घर में रखी नकदी और चांदी, सोने के आभूषण लेकर लापता हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के वार्ड नंबर 22 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी से घर के खर्चे को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि जब वह काम पर चला गया तो उसकी पत्नी घर में रखे हुए 40 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लेकर लापता हो गई। काफी तलाशने पर भी उसका कोई पता नहीं चलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.