पति से कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई
प्रयागराज, जुलाई 15 -- भुसौली टोला, लकड़मंडी में नौ माह पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। घर में फांसी पर शव लटका मिला। घटना की वजह पति से हुई कहासुनी बताई गई। कानपुर में बिठूर के रहने वाले राम स्वरूप कुरील की बेटी 23 वर्षीय नेहा ने बीते साल अक्तूबर में खुल्दाबाद थानाक्षेत्र के लकड़मंडी निवासी गौतम पाल से प्रेम विवाह किया था। हलवाई का काम करने वाले गौतम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को भांजी के रोने पर उसने नेहा से चुप कराने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। नेहा इस बात से नाराज थी और बुधवार सुबह मकान की पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद कमरे में जाने पर उसे घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद केशव दास वर्मा ने बताया कि प्रथम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.