उन्नाव, जून 26 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले में बुधवार रात पति से कहासुनी के बाद एक विवाहिता की कमरे में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। कमरे का दरवाजा-खिड़की भीतर से बंद होने के कारण पड़ोसी लाख कोशिश के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाल सके। पुलिस ने खिड़की तोड़कर पानी की बौछार की और दमकल ने आग बुझाई, लेकिन तब तक विवाहिता की जान चुकी थी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट में जलने से मौत की पुष्टि हुई है। मौरावां थानाक्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी उर्मिला साहू का पति जगदीश से कई माह से विवाद चल रहा था। रायबरेली में थाना खीरो क्षेत्र के जगन्नाथगंज सेमरी गांव निवासी उसका भाई लालता प्रसाद 20 दिन पहले मायके ले गया था। उर्मिला 22 जून को वापस ससुराल आ गई थी। बुधवार रात उर्मिला पुराने घर के ...