पलामू, जुलाई 7 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना के खुरा गांव निवासी 25 वर्षीया महिला संगीता देवी ने पति के साथ कलह के बाद जहर खा ली। स्थिति बिगड़ने पर सोमवार की सुबह 8 उसे इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में भर्ती किया गया है। महिला की सास ने बताया कि पति प्रमोद चौधरी के साथ कलह के बाद सुबह 7 बजे उसने फसल में छिड़काव करने वाला कीटनाशक खा ली। सेवन के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी जिसके बाद अस्पताल लाया गया है। एक लड़का और लड़की की मां संगीता देवी ने बरसात को देखते हुए बिहन को लेकर पति-पति में कलह हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...