गाजीपुर, फरवरी 27 -- पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिहुली में शुक्रवार को पति से झगड़ा करने के बाद बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि पिहुली गांव निवासी बृजेश यादव की पत्नी 30 वर्षीय पूजा यादव पति बृजेश यादव के साथ दिल्ली में रहती थी। परिवार में शादी का कार्यक्रम रहा, जिसमें शामिल होने के लिए पति के साथ आयी थी। शुक्रवार की सुबह घर में किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच अनबन हो गया। अनबन होने के बाद पति अपनी छोटी बेटी शिवांशी को लेकर गांव के बाग के तरफ चला गया। दोपहर के समय जब वह घर पर आया तो देखा कि पूजा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पति बृजेश ने पुलिस 112 डायल को फोन किया। बृजेश के फोन किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.