अमरोहा, अप्रैल 18 -- हसनपुर, संवाददाता। पति से अनबन के बाद महिला का शव कमरे में खूंटी पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर ढोला निवासी 30 वर्षीय सुनीता का पति नन्हे सिंह हरियाणा में मजदूरी करता है। वह दो दिन पूर्व घर लौटा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर सुनीता से उसकी अनबन हो गई। शुक्रवार को पति कहीं बाहर चला गया। तीनों बच्चे भी खेलने चले गए। दोपहर बाद नन्हे घर लौटा तो सुनीता का शव कमरे में खूंटी पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। यह भी पढ़ें- महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम सूचना मिलते ही गांव के तमाम लोग जुट गए। परिवार में कोहराम मच गया। सुनीता के मायका जनपद संभल के केला देवी थाना क्षेत्र के गांव ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.