गोंडा, मार्च 6 -- नवाबगंज, संवाददाता। पति और सास को मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर महिला पर केस दर्ज कर लिया है। बीते दिनों घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना क्षेत्र के रीवां गांव निवासी बृजेश मौर्य ने बताया कि वह रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत है। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी बभनी कानूनगो गांव निवासी अनीता मौर्य के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी घर में विवाद करने लगी। बृजेश के अनुसार कुछ समय बाद वह पत्नी को साथ लेकर कानपुर चला गया, लेकिन वहां भी वह विवाद करने लगी। इससे परेशान होकर वह पत्नी को लेकर वापस गांव आ गया। आरोप है कि गांव आने के बाद भी पत्नी उसकी मां और बहन से झगड़ा करने लगी। बताया कि 28 फरव...