हरदोई, जून 13 -- पिहानी। भरौना गांव निवासी अन्नपूर्णा ने पाली थानाक्षेत्र के गुरहाइया निवासी अंकित, सोनू, मोनू, पंकज, विकास, टीटू, रोली, गुड्डी, विमला देवी,जगदीश, कोतवाली शहर हरदोई के गौरियापुरवा निवासी गोलू और लोनार थानाक्षेत्र के खमरिया गांव निवासी विजय बहादुर पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मार्च माह में उसकी लव मैरिज शादी अंकित के साथ हुई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में सोने की लट, सोने की अंगूठी, बाइक और 50 हजार की नगदी की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते हुए धमकी देकर घर से भगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गर्भवती विवाहिता को पीटकर ससुराल से निकाला यह भी पढ़ें- दहेज की मांग और उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...