पति सहित ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप
जौनपुर, जून 20 -- केराकत। दहेज की मांग और उत्पीड़न से परेशान एक विवाहिता अपनी आठ माह की मासूम बेटी को लेकर मायके चली गई। उसका आरोप है कि ससुराल में उसके पति सहित अन्य लोग प्रताड़ित करते हैं। केराकत कोतवाली में तहरीर देकर उसने कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के कुसेला गांव निवासी पीड़िता के पिता महिपाल ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को बताया है कि उनकी पुत्री सुमन की शादी वर्ष 2024 में सरोज बड़ेवर निवासी अजीत कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास तथा अन्य परिजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। सुमन ने थाने में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.