पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 31 -- पूरनपुर संवाददाता दहेज में तीन लाख रुपए न देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर घर से भागने का प्रयास किया। विवाहिता को जलाकर मारने की योजना बनाई गई। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर मायके चली गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव दौलतपुर की रहने वाली क्रांति देवी की शादी आदेश कुमार निवासी मोहल्ला वगुलशेर खां पीलीभीत के साथ हुई थी। आरोप है शादी के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके पक्ष से पहले चालीस हजार और फिर जरूरत पड़ने पर पचास हजार रुपए लिए। कुछ दिन बाद उनसे तीन लाख रुपए की और मांग कर दी। मायके पक्ष ने रुपए देने से मना कर दिया। आरोप है पर ससुराल वालों ने विवाहिता क्रांति के साथ मारपीट की और उसे घर से भगाने का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.