चंदौली, फरवरी 13 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के डेरवा कला निवासिनी सुमन कुमारी ने दहेज के लिए इटावा निवासी ससुराल पक्ष पर मारपीट, गला दबाकर मारने की कोशिश और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर अलीनगर पुलिस पीड़िता के पति सहित पांच ससुरालियों पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई। डेरवा कला निवासी राजकुमार की पुत्री सुमन कुमारी का विवाह 2018 में को इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के भलइयापुर निवासी इंदल के साथ हुआ था। विवाह के समय सामर्थ्य के अनुसार 50 हजार नगदी, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान दिया गया था। शुरु में तो सब कुछ दिन ठीक रहा। लेकिन कुछ दिनों बाद पीड़िता के पति इंदल, सास सूनिता देवी, देवर धरमबीर ननद लक्ष्मी और हीरावती दहेज में बाइक और 50 हजार रुपया अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.