पति सहित नौ पर दहेज हत्या का मुकदमा
सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज पुलिस ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और फोन पर तलाक देने के बाद उसके नहर में कूदकर जान देने के मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तुरकहिया मूंगर गांव निवासी अजीज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन का पड़ोसी गांव बेनी का पुरवा निवासी शमशाद से प्रेम संबंध था। जानकारी होने पर बीते नवम्बर माह में दोनों का विवाह परिवार की रजामंदी से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज से खुश नहीं थे और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।आरोप है कि पति शमशाद, ससुर बरसाती, सास भेड़ी, अजिया ससुर राजबहादुर, ननद सुमना, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.