बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम महुटा की रहने वाली विवाहिता आरती ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता आरती पुत्री श्रीकेशन वर्मा ने बताया कि उसकी शादी 22 मई 2025 को दिनेश वर्मा पुत्र रामसजीवन निवासी सीताराम का पुरवा, अतर्रा ग्रामीण के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति दिनेश, देवर रामनरेश उर्फ कालका, देवरानी रचना उर्फ मंजू, जेठ कमल, जेठानी ममता सहित अन्य ससुरालीजन उस पर एक लाख रुपये व एक मोटरसाइकिल दहेज में लाने का दबाव बनाने लगे। 15 दिसंबर 2025 को सभी आरोपियों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.