जौनपुर, मार्च 19 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सृष्टि सिंह ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। गांव निवासी सृष्टि सिंह की शादी 22 नवंबर 2019 को विशाल सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह के साथ हुई थी। सृष्टि सिंह ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद पति विशाल सिंह, ससुर विजेंद्र सिंह, सास सुशीला सिंह, जेठ कुशल सिंह, जेठानी रूबी सिंह तथा ननद ने दहेज की मांग शुरू कर दिया। दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। गाली गलौज तथा मारपीट किए जाने का आरोप लगायी। सृष्टि ने बताया कि शादी के समय आठ लाख रुपये विजेंद्र सिंह के खाते में ट्रांसफर किया गया था। इसके अलावा पांच लाख रुपये नगद दिया गया था। 10 लाख रुपये का गहना दिया गया था। उसके बाद ससुराल के लोग दस लाख रुपये तथा कार की म...