जौनपुर, फरवरी 27 -- खुटहन(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में कार न मिलने से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट और धमकी देकर विवाहिता को मायके पहुंचा दिया। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, ननद और देवरों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। खुटहन क्षेत्र के कानामऊ गांव में अपने पिता सदानंद के साथ रह रही विवाहिता मोनी यादव ने तहरीर देकर आरोप लगायी कि उसका विवाह करीब एक साल पहले जौनपुर शहर में शास्त्री नगर, उमरपुर निवासी रजत यादव पुत्र संजय के साथ हुआ था। ससुराल वाले कुछ दिन से कार की मांग कर रहे थे। नहीं मिलने पर 21 फरवरी को रजत यादव, ससुर संजय सहित अन्य ने पीट दिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.