हरदोई, सितम्बर 22 -- पिहानी। ढोकैया मजरा चंदेली गांव निवासी तान्या ने सआदतनगर गांव के अनुराग दीक्षित, गीता, प्रीति व रमाकांत दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले अनुराग दीक्षित के साथ हुई थी। ससुरालीजन बाइक और सोने की चैन की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। गत माह मारपीट करते हुए उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...