जौनपुर, मार्च 11 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद चंदवक बाजार निवासी एक विवाहिता ने पति, ससुर, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गाजीपुर जनपद के खानपुर थानाक्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी विवाहिता सोनी यादव पुत्री लालजी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 21 मई 2023 को चंदवक बाजार निवासी दयाराम यादव के पुत्र जितेंद्र से हुई थी। शादी में दो लाख 51 हजार रुपये और घड़ी, सिकड़ी, अंगूठी और अन्य सामान दिया गया था। बाइक के लिए आए दिन पति जितेंद्र, ससुर दयाराम, सास परमशीला व ननद प्रताड़ित करते रहे। शादी के बाद पति दुबई चले गए। मैं बनारस में जॉब करने लगीं। पति दुबई से आए और नौ मार्च को कार्य स्थल पर जाकर मेरे साथ गाली गलौज की। छोड़ देने की धमकी दी। पुलिस संबंधित...