बहराइच, दिसम्बर 15 -- बहराइच, संवाददाता। कार व दस लाख की नगदी अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने पति सहित चार को नामजद कर केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली के चिक्कीपुरा बड़ी तकिया निकट निवासी मकबूल अहमद की बेटी अजरा की शादी गोंडा जिले के कर्नैलगंज थाने के सदर बाजार परसपुर रोड निवासी खालिद पुत्र इब्राहिम उर्फ लल्ला के साथ चार अप्रैल 2019 को हुई थी। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में दस लाख नगदी कारोबार के लिए व चार पहिया वाहन की डिमांड हुई। असमर्थता जताए जाने पर अजरा का मारपीट कर उत्पीड़न शुरू हो गया। उसके एक बेटी हुई तो उत्पीड़न बढ़ गया। इसी दौरान उसे पति मुंबई ले गया, तो पता चला कि पति के किसी अन्य महिला से सम्बन्ध है। ससुरालीजन उसे तलाक दिलाकर उसकी प्रेमिका से शादी कराना चाह रहे हैं। 21...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.