देवरिया, अगस्त 4 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के शीतल माझा गांव में दो दिन पूर्व एक विवाहिता की मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने पति और सास सहित चार के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज की है।सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहा खास गांव के रहने वाले मनोज यादव पुत्र अमृत यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बहन रिसू यादव की शादी 2020 में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के शीतल माझा गांव के रहने वाले उपेन्द्र यादव के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए रिसू को प्रताड़ित करते थे। रविवार को रिसू यादव का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला था। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मृतका रिसू के पति उपेन्द्र यादव, सास पार्वती देवी, जेठानी गंुजन यादव...