कानपुर, सितम्बर 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मूसानगर थाना क्षेत्र के सरांय गांव की एक महिला के साथ सुसरालीजनों ने मारपीट की। आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसका गला घोटकर हत्या का प्रयास किया। मामले में पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पति सहित आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।मूसानगर थाना क्षेत्र के सरांय गांव के रहने वाले विशाल पुत्र राज किशोर की शादी करीब डेढ़ साल पहले आंबेडकर नगर राजपुर की रहने वाली दुर्गा अवस्थी पुत्री अवधेश के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग को लेकर मारपीट का आरोप, पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थ...