मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र के माली वाली बगिया निवासी महिला ने मंगलवार को पति समेत आठ ससुरालियों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माली वाली बलिया निवास तरन्नुम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह मोहल्ले के ही वसीम से हुआ था। महिला के अनुसार, 11 दिसंबर को शाम करीब पांच बजे पति वसीम, ससुर, जुल्फकार, सास शारदा, ननद शमीम, मुस्कान व रुकैया और देवर नदीम व मुजीब ने मायके से दो लाख रुपये लाकर देने को कहा। पीड़िता ने पिता की गरीबी का हवाला देकर असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। एसओ पाकबड़ा विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.