पीलीभीत, जनवरी 4 -- बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी पूरन लाल की पुत्री मनीषा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को गांव दियोरिया खुर्द के धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की अतिरिक्त मांग पर इनकार किया गया तो प्रताड़ित किया गया। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। मायके का जेवर एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी बेसर, सोने का मंगलसूत्र आदि आभूषण उसके ससुर व सास ने छीन लिए। वह किसी तरह ससुरालियों से बंधन मुक्त होकर आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति धर्मेंद्र कुमार, विद्या देवी, रामसिंह, बब्लू, शंकर लाल, रामकुमारी, सतीश, सरोजा देवी, रघुनंदन, सावित्री, गंगा सहाय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.