संतकबीरनगर, जुलाई 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर निकालने के आरोप में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के नैपुरा के रहने वाले पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया। पीड़ित सुमित्रा का आरोप है कि उसकी शादी 19 फरवरी 2023 को दीपू पुत्र फौजदार निवासी नैपुरा, थाना खजनी, जनपद- गोरखपुर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता और परिवार के लोगों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिए थे। शादी के पांचवे दिन 23 फरवरी 2023 को वह विदा होकर अपने ससुराल गई। आरोप है कि कुछ दिनों बाद पति दीपू, सास मालती, जेठानी सरस्वती, जेठ राजकुमार, देवर भोलू सभी लोग मिलकर उससे पैसे की डिमांड करके बोले कि अपने मायके के लोगों से लाओ। उसने अपने पिता की तबीयत बहुत खराब होने का हवाला दिया। उक्त लो...