पति समेत सात ससुरालीजनों पर केस
बांदा, सितम्बर 25 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में कचेहरी के सामने विधिक परामर्श केंद्र से लौट रही एक महिला को उसके पति, जेठ और नन्दोई ने सरेराह लात-घूसों से बेरहमी से पीट दिया। राहगीरों और वकीलों के ललकारने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज किया है। क्योटरा निवासी काजल उर्फ पूजा गुप्ता ने नगर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2020 में दिल्ली निवासी दिगन्त अग्रवाल से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दिगन्त, ससुर भूमेश चन्द्र, सास साधना, जेठ रंजन, जेठानी ममता, ननद सुरभि और नन्दोई राजेश कम दहेज का ताना देकर पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- विवाहिता का उत्पीड़न करने पर दस नामजद विरोध करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.