गिरडीह, जून 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना अन्तर्गत गुनियाथर ओपी क्षेत्र के भतुआकुरहा गांव की एक महिला द्वारा गिरिडीह न्यायालय में दायर किए गए परिवाद पत्र के आधार पर पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट कर घर से निकाल देने मामले में ससुराल पक्ष के कुल नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुनियाथर ओपी के प्रभारी इस्माइल मरांडी ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दायर किए गए कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 15/26 के तहत आरोपी पति भतुआकुरहा गांव के संजय मरांडी सहित ससुराल पक्ष के कुल नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा यह भी पढ़ें- मुकदमा वापस लेने का दबाव, ...