बदायूं, जनवरी 23 -- दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिसौली कोतवाली के शिव कालोनी की रहने वाले रेनू उर्फ आकांक्षा माहेश्वरी ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कि उनकी शादी 25 फरवरी 2018 को दिलीप कुमार माहेश्वरी निवासी गांव रिसौली कोतवाली बिल्सी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज का उलाहना देते हुए मायके से कार लाने का दबाव बनाया जाने लगा। संतान न होने पर उत्पीड़न और बढ़ा दिया गया। करवा चौथ के दिन पति, सास‑ससुर, ननद, देवर और देवरानी ने दहेज की खातिर मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। कार की मांग पर अड़े रहे और दूसरी शादी की धमकी देते हुए पीड़िता को घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने पति समेत छह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.