पति समेत ससुराल के चार लोगों पर मारपीट का आरोप
कन्नौज, जुलाई 21 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम अनंदीपुर्वा, मौजा फुलवारी निवासी प्रेमा पत्नी अनुज ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 17 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उसके पति अनुज, जेठ अजय, जेठानी गीता और देवर अनुज ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसके मुंह समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.