पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज
हरदोई, मई 23 -- हरपालपुर। मझरा मजरा ओरेनी गांव निवासी जूली ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले थाना पाली के ग्राम भावपुर निवासी रमाकांत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रमाकांत, देवर गोविंद, सास फूलमती व ससुर बड़काई बाइक के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। दो साल पहले आरोपित ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही थी। पीड़िता के मुताबिक, बीते शुक्रवार दोपहर वह भाई के दरवाजे पर थी, तभी ससुराल पक्ष के लोग एक अन्य साथी अर्जुन के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.