उन्नाव, फरवरी 20 -- चकलवंशी। अजगैन थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव की रहने वाली सरोजनी ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी माखी थाना क्षेत्र के भदेमू गांव निवासी शिव बालक से नवंबर 2024 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद बाइक व 50 हजार रुपये पिता से लाने को कहा। जब मना किया तो सास नन्हकी, ननद और पति अक्सर गाली गलौज कर मारपीट करते उसके बाद आए दिन प्रताड़ित करते हैं। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति, सास, ननद सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.