कन्नौज, मार्च 2 -- छिबरामऊ। सकरावा थाना क्षेत्र के करीला गांव निवासी नीतू ने पति सुशील कुमार उर्फ मोटे, उसके भाइयों संजीव, राजीव व जेठानी रज्जो देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 फरवरी की शाम साढ़े 7 बजे जेठ और जेठानी ने पति के साथ मिलकर गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़ता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...