इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- भरथना। जारपुरा गांव निवासी सुनीता यादव ने अपने पति और ससुरालियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पंकज कुमार आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और विरोध करने पर पहली पत्नी की तरह मार देने की धमकी देता है। उसने सास रामश्री और ससुर वीरेंद्र उर्फ विश्राम से शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी उसका साथ देने के बजाय धमकी दी और बेटे का पक्ष लिया। यहां तक कि दूसरी शादी कराने की बात भी कही। चार अप्रैल को पति शराब के नशे में घर आया और बच्चों की फीस के लिए पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर मचाने पर सास-ससुर ने भी धमकाया। पीड़िता की सूचना पर डायल 112 पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.