प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज थाने में एक महिला ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर नामजद एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।हरवारा आमिर सईद की बेटी वरीशा आमिर की तहरीर के मुताबिक, नवंबर 2024 में साउथ मलाका निवासी मोहम्मद वासिफ से शादी हुई थी। शादी के वक्त कन्या पक्ष ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किया। आरोप है कि शादी के दो-चार दिन बाद ही ससुराली बुलेट नहीं मिलने पर वरीशा को प्रताड़ित करने लगे। यहां तक कि मायके का मकान भी पति के नाम पर करने का दबाव बनाने लगे। इसका विरोध करने पर अप्रैल 2025 को वरीशा को घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि कई बार विदाई का आग्रह करने पर ससुरालियों ने अगस्त 2025 को मायका पहुंचकर गाली-गलौज की और ससुराल आने पर जान से मारने ...