देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदलने लगा। आरोप है कि पति, सास और ससुर द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। गाली-ग्लौज के साथ मारपीट भी की जाती थी और किसी तरह का सम्मान नहीं दिया जाता था। पीड़िता ने बताया कि कई बार पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार ससुराल पक्ष ने समझौते के बाद भी अपना व्यवहार नहीं बदला। यहां तक कि पंचों के सामने भी उसे रखने से इंकार किया गया और जान मारने की धमकी दी गई। महिला ने बताया कि स्थिति इतनी खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.