पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
गोरखपुर, जून 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अवधपुर दरोगा छावनी की रहने वाली एक विवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालियों पर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता नेहा पत्नी सिनोद ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग छह वर्ष पहले हुई थी। उसका एक पांच वर्षीय पुत्र भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। उसकी आवश्यक जरूरतों की भी अनदेखी की गई। महिला का आरोप है कि पति सिनोद, देवर विनोद, भतीजी उषा, गुड्डी और ससुर शंकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे तथा कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। करीब डेढ़ वर्ष पहले ग्राम प्रधान की मौजूदगी में उसकी विदाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.