पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
हरदोई, मई 15 -- बेहटा गोकुल। सैदपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 14 मई की सुबह करीब 10 बजे रोशनी पत्नी शिवांशु अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता दीपक कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पुत्री रोशनी का विवाह 9 मार्च 2026 को बड़े धूमधाम से किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शिवांशु, ससुर रमेश, सास, चाचा ससुर अवधेश तथा चाची सास के विरुद्ध दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.