नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र निवासी महिला बैंककर्मी ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। डीसीपी महिला सुरक्षा के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सेक्टर-76 की एक सोसाइटी में रहती है। उसकी शादी वर्ष 2016 में बलिया निवासी मनीष कुमार सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर, देवर और ननद दहेज के लिए परेशान करते थे। देवर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप है। महिला का कहना है कि पति शराब के नशे में मारपीट करता था। उसने एफडी तुड़वाई और गहने भी छीन लिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.